हिमाचल साइबर क्राइम अलर्ट: 2025 में 18 हजार से ज्यादा केस
हिमाचल साइबर क्राइम अलर्ट: 2025 में 18 हजार से ज्यादा केस

Post by : Himachal Bureau

Jan. 1, 2026 12:23 p.m. 373

हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और साल 2025 में यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। पूरे साल के दौरान प्रदेश में साइबर ठगी से जुड़ी 18,573 शिकायतें दर्ज की गईं। इन मामलों में साइबर ठगों ने लोगों से 130 करोड़ 65 लाख 90 हजार 696 रुपये की ठगी की। ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं, जिनमें डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाएं, लॉटरी या इनाम का लालच, एटीएम ब्लॉक होने और बैंक खाता वेरिफिकेशन जैसे बहाने शामिल हैं।

साइबर ठग लोगों के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और बैंक से जुड़ी जानकारी हासिल कर खातों से पैसे निकाल रहे हैं। साइबर सैल की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से करीब 28.75 करोड़ रुपये होल्ड करवाए हैं। इन मामलों में प्रदेश के 207 बैंकों की शाखाएं प्रभावित पाई गई हैं।

एसपी साइबर क्राइम रोहित मालपानी के अनुसार, डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी के मामले रोज बढ़ रहे हैं। सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। अज्ञात नंबर से आए वेब लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या ठगी की घटना होने पर तुरंत बैंक, पुलिस या 112 नंबर पर शिकायत दर्ज करें।

आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2022 में 4,169 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जबकि 2023 में यह संख्या बढ़कर 7,040 हो गई। 2024 में 11,892 मामले सामने आए और 2025 में औसतन हर महीने 1,548 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इससे साफ है कि बीते कुछ वर्षों में हिमाचल में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले करीब चार गुना तक बढ़ चुके हैं, जो लोगों के लिए बड़ी चेतावनी है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला