बंगाणा में सुरक्षा कर्मियों की भर्ती 70 पदों के लिए इंटरव्यू तय
बंगाणा में सुरक्षा कर्मियों की भर्ती 70 पदों के लिए इंटरव्यू तय

Post by : Himachal Bureau

Feb. 2, 2026 10:54 a.m. 2409

सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर की ओर से पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर स्थल पर उपस्थित होना होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण रखी गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 17,500 से 23,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जो पद और कार्य क्षेत्र के अनुसार होगा।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को एक माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के उपरांत उम्मीदवारों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। सभी दस्तावेज मूल रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #ऊना
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके