Post by : Himachal Bureau
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की जोघों पुलिस चौकी के अंतर्गत बगलैहड़ नदी क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग हलवाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शेरावाला गांव निवासी प्रीतम के रूप में हुई है, जो पंजेरा क्षेत्र में हलवाई का काम करते थे। परिजनों ने इस घटना के पीछे खनन माफिया का हाथ होने का गंभीर आरोप लगाया है।
परिवार के अनुसार प्रीतम एक दिन से लापता थे। उनकी तलाश के दौरान उनका शव बगलैहड़ नदी के पास स्थित डंपिंग साइट पर मिला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में था। मृतक का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा कुचला हुआ पाया गया, जिससे परिजनों ने आशंका जताई कि खनन कार्य में लगे किसी टिप्पर या ट्रक से उन्हें कुचला गया है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मृतक के रिश्तेदारों ने प्रशासन से संबंधित वाहनों को जब्त करने और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया। बद्दी के एसपी विनोद धीवान ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति या वाहन इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट