नालागढ़ अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर मंथन, रामशहर CHC को नाइट हॉस्पिटल बनाने की तैयारी
नालागढ़ अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर मंथन, रामशहर CHC को नाइट हॉस्पिटल बनाने की तैयारी

Author : Satish Kumar

Sept. 29, 2026 1:39 p.m. 121

नालागढ़। सिविल अस्पताल नालागढ़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नालागढ़ के बीएमओ डॉ. कविराज नेगी ने की, जबकि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावा हरदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और अस्पतालों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

अस्पतालों की समस्याओं और स्टाफ के मुद्दों पर चर्चा

बैठक के दौरान नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। अस्पतालों में सामने आ रही कमियों, स्टाफ की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विषय बैठक में रखे गए। विधायक बावा हरदीप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के अस्पतालों में जो भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता में शामिल है।

रामशहर CHC को नाइट हॉस्पिटल बनाने की तैयारी

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक ने बताया कि सीएचसी रामशहर को नाइट हॉस्पिटल के रूप में संचालित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात के समय अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामशहर अस्पताल में आउटसोर्स आधार पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया गया है। इससे रात के समय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Read Also: हिमाचल के पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, शाहपुर से पांच बार रहे विधायक

डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर

विधायक ने बताया कि नालागढ़ क्षेत्र में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, हाल ही में तीन डॉक्टरों ने क्षेत्र में ज्वाइन किया है। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित चार अन्य चिकित्सकों की आवश्यकता के बारे में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर विभाग की ओर से आश्वासन मिला है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए दूसरे बड़े अस्पतालों का रुख करने की जरूरत कम हो सकती है।

आयुष्मान कार्ड और बुजुर्गों को सुविधाओं पर भी ध्यान

बैठक में आयुष्मान कार्ड से पात्र लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने और बुजुर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। विधायक ने बताया कि एक अक्टूबर से पात्र लोगों के कार्ड बनाने और कार्डधारकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्णय लिया गया है। रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की जरूरतों और मरीजों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #स्वास्थ्य एवं जीवनशैली #स्वास्थ्य लाभ #सोलन
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता