Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का 61वां जन्मदिवस भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जन्मदिवस को औपचारिक उत्सव तक सीमित न रखते हुए सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ा गया।
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से हमीरपुर के सरकारी अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभम पठानिया और मंडल अध्यक्ष श्रीपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों की मौजूदगी में सादगीपूर्ण वातावरण में जन्मदिवस मनाया गया, जिससे आयोजन को भावनात्मक गरिमा मिली। मंडल अध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर का जीवन सादगी, सेवा और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक है। उनका जन्मदिवस समाज के जरूरतमंद वर्गों के बीच मनाकर भाजपा ने भारतीय संस्कृति के सेवा संस्कार को आगे बढ़ाया है।
इसके उपरांत अस्पताल परिसर में फलाहार वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों ने भाग लिया। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और विश्वास व्यक्त किया।
युवा मोर्चा शहरी इकाई मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव आमजन की भावनाओं और जरूरतों को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश को सुशासन और विकास की दिशा दी और आज नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में सौरभ जयसवाल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा भविष्य में भी सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ ऐसे आयोजन करता रहेगा।
इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, जिला युवा मोर्चा पदाधिकारी मोहित ठाकुर, चिराग शर्मा, विकास ठाकुर, शुभम ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल