डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर अफसर से 1.18 करोड़ की ठगी
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर अफसर से 1.18 करोड़ की ठगी

Post by : Himachal Bureau

Jan. 2, 2026 3:13 p.m. 1814

शिमला।
राजधानी शिमला में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी से 1 करोड़ 18 लाख 48 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर फोन पर गंभीर मामलों में फंसाने और तत्काल गिरफ्तारी की धमकी दी, जिससे पीड़ित मानसिक दबाव में आ गया।

साइबर पुलिस थाना शिमला में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिमला निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी को फोन और ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया गया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि पीड़ित का नाम मनी लॉन्ड्रिंग, नशीले पदार्थों की तस्करी और बैंक खातों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मामलों में सामने आया है। ठगों ने सहयोग न करने पर तुरंत गिरफ्तारी और बैंक खाते फ्रीज करने की चेतावनी दी।

ठगों ने बातचीत के दौरान जानबूझकर डर का माहौल बनाया और सामाजिक बदनामी व कानूनी कार्रवाई का भय दिखाया। पीड़ित को यह भी बताया गया कि उसे डिजिटल सर्विलांस में रखा गया है, जिसे उन्होंने डिजिटल अरेस्ट का नाम दिया। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि वह परिवार, दोस्तों या किसी सरकारी एजेंसी से संपर्क न करे।

लगातार दबाव और डर के कारण पीड़ित घबरा गया और ठगों के निर्देशों का पालन करता रहा। जांच की प्रक्रिया का हवाला देते हुए ठगों ने पीड़ित से कहा कि अपनी बेगुनाही साबित करने और कार्रवाई रोकने के लिए बड़ी रकम तथाकथित सुरक्षित/सरकारी खातों में ट्रांसफर करनी होगी। इसी तरह अलग-अलग चरणों में पीड़ित से कुल 1.18 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करवा ली गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस तरह का कॉल, वीडियो कॉल या संदेश मिले तो घबराएं नहीं, तुरंत कॉल काटें और नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

#शिमला #डिजिटल एजुकेशन इंडिया
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता