Post by : Ram Chandar
शिमला: हिमाचल प्रदेश में परिवहन सेवाओं को मजबूत करने और युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। परिवहन विभाग द्वारा प्रकाशित 390 बस रूटों के लिए प्रदेश भर से करीब 3500 बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन रूटों पर जल्द ही निजी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
राज्य सरकार ने इन रूटों को लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से जारी किया था। परिवहन विभाग के पास इन रूटों के लिए 19 फरवरी तक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब आगामी प्रक्रिया के तहत निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले पात्र युवाओं को रूट आवंटित किए जाएंगे।
सरकार द्वारा चयनित युवाओं को बस खरीदने के लिए 30 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सुविधा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत दी जा रही है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के स्थायी निवासियों को 18 से 42 सीट क्षमता वाली स्टेज कैरिज बसों की खरीद पर परिवहन सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
इन रूटों पर 18, 38 और 42 सीटर बसों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि किसी रूट के लिए बस संचालक उपलब्ध नहीं होता है, तो वहां 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर को भी परमिट जारी किया जाएगा, ताकि परिवहन सुविधा बाधित न हो।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा हाल ही में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में संचालित 390 रूटों को सरेंडर किया गया था। अब इन मार्गों पर निजी संचालकों को बस चलाने का अवसर दिया जा रहा है।
यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। अधिसूचित स्टेज कैरिज मार्गों पर सेवाएं शुरू करने वाले चयनित लाभार्थियों को सरकार की ओर से निर्धारित सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा।
योजना से क्या होगा लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी
युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे
यातायात व्यवस्था मजबूत और सुगम बनेगी
दूरदराज क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट