Author : Ramesh Kumar
हिमाचल प्रदेश के तहसील निहरी की ग्राम पंचायत सोझा क्षेत्र से संबंधित घनश्याम ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। पटवारी के पद पर अपनी सेवाएं देने वाले घनश्याम ठाकुर को अब राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति मिली है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे सोझा क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का कारण बनी है।
गांव में इस खबर के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। घनश्याम ठाकुर की बड़ी बहन भवानी ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाई की इस सफलता से वह अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सोझा क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से आने वाले व्यक्ति ने इतनी कम उम्र में उच्च पद हासिल किया है।
पिछले कुछ महीनों में सोझा क्षेत्र के युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने कौशल और मेहनत से नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उदाहरण के लिए, मोहित का कॉन्स्टेबल के रूप में चयन, महिमा शर्मा का वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयन, और हेमंत व रोहित ठाकुर का प्रवक्ता के रूप में चयन ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आज सोझा क्षेत्र के लोग हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बैंकिंग, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, सचिवालय जैसी विभिन्न सरकारी और निजी संस्थाओं में सोझा क्षेत्र के लोग सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इससे ग्रामीणों को अपने कार्यों और समस्याओं के समाधान में मदद मिल रही है।
इस मौके पर वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने घनश्याम ठाकुर को बधाई दी। इनमें प्रबंधक गंगा राम वर्मा (राज्य सहकारी बैंक शाखा जलोग), शिक्षा विभाग में अधीक्षक योगेश ठाकुर, सामाजिक शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी लीलाधर चौहान, प्रधान देव महासु समिति पन्ना लाल, पूर्व प्रधान नीम चंद वर्मा, व्यवसायी एल.डी. ठाकुर, सेवानिवृत थानेदार टेक सिंह ठाकुर, सेवानिवृत शिक्षक पदम देव और सेवानिवृत बाल विकास परियोजना अधिकारी बी.एल. चौहान शामिल रहे।
अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाना पड़ा भारी, अभिषेक शर्मा पर...
IPL Match में Abhishek Sharma पर Code of Conduct उल्लंघन पर fine, 25% match fee कटी, 1 demerit point
बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोग...
बंजार टील बारधार में Women Cricket Competition का आयोजन, ISD द्वारा Climate Change और Women Empowerm
कांगड़ा के नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बड़े पर्यटन...
नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बन रहा International Hotel, Musical Fountain और Banquet Hall,
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ज्वालामुखी में चरस के साथ पूर्व ...
Jwalamukhi में पुलिस ने 71 ग्राम चरस के साथ पूर्व पार्षद के बेटे को गिरफ्तार किया। NDPS Act के तहत क
अटल टनल और लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने ...
Himachal Pradesh में Atal Tunnel पास Avalanche की चेतावनी जारी। Tourists और locals के लिए मौसम अलर्ट
हिमाचल के युवा खिलाड़ी आर्यन परमार ने पैरा कबड्डी में गोल्ड ...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश
IGMC शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, अब PET S...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश