नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ज्वालामुखी में चरस के साथ पूर्व पार्षद के बेटे गिरफ्तार
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ज्वालामुखी में चरस के साथ पूर्व पार्षद के बेटे गिरफ्तार

Post by : Himachal Bureau

April 4, 2026 10:28 a.m. 173

ज्वालामुखी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीती मध्य रात्रि ज्वालामुखी पुलिस की टीम गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान चोहडन (गजू दा बाग) के पास एक मोटरसाइकिल को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 22 वर्षीय सूर्या गोस्वामी पुत्र शिव कुमार गोस्वामी, निवासी वार्ड नंबर-7 को चरस की 71 ग्राम खेप के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आरोपी नगर परिषद ज्वालामुखी के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस की यह खेप कहां से खरीदी थी और इसका नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ है। इसके जरिए नशे के इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे लाया जाएगा।

ज्वालामुखी में जनप्रतिनिधियों या उनके परिजनों का नशे से जुड़ना कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व वार्ड नंबर-4 के पूर्व पार्षद मनु शर्मा उर्फ माल्टा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में धर्मशाला जेल में सजा काट रहे हैं।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। बावजूद इसके, 19 से 25 वर्ष के युवा इस धंधे में अधिक संलिप्त पाए जा रहे हैं। वर्ष 2024 में 7, वर्ष 2025 में 8 और वर्ष 2026 के मात्र 4 महीनों में ही ज्वालामुखी पुलिस ने 10 मामले चिट्टे और चरस से जुड़े पकड़े हैं। हाल ही में 447 ग्राम और 394 ग्राम चरस की बड़ी खेप पकड़ने में भी सफलता मिली।

यह मामला समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे नशे और नशा तस्करी के खिलाफ जागरूक रहें। नशे की लत में फंसना केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए खतरा बनता जा रहा है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाना पड़ा भारी, अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगा बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कांगड़ा के नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बड़े पर्यटन प्रोजेक्ट की शुरुआत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ज्वालामुखी में चरस के साथ पूर्व पार्षद के बेटे गिरफ्तार अटल टनल और लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हिमाचल के युवा खिलाड़ी आर्यन परमार ने पैरा कबड्डी में गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया IGMC शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, अब PET Scan से कैंसर की जल्द पहचान होगी आईएचएम हमीरपुर के ‘उड़ान-2026’ वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित