Post by : Himachal Bureau
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक और विशाल टूरिज्म प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 180 करोड़ रुपए आंकी गई है और इसे राज्य के सबसे बड़े टूरिज्म प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत एचपीटीडीसी का सबसे बड़ा होटल बनाया जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप होगा। इसके अलावा यहां पर एक विश्वस्तरीय म्यूजिकल फाउंटेन और हजारों लोगों को समायोजित करने के लिए विशाल बैंक्वेट हॉल का निर्माण भी किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए एशियन डिवैल्पमैंट बैंक (ADB) से मंजूरी मिल चुकी है। टैंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और 6 अप्रैल को टैंडर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में एचपीटीडीसी के चेयरमैन आरएस बाली ने बताया कि यह प्रोजेक्ट नगरोटा बगवां को एक प्रमुख वैडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्यटन स्थल एयरपोर्ट के नजदीक होगा, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा बढ़ेगी।
इसके अलावा पालमपुर और हमीरपुर में 10-10 करोड़ की लागत से हेलिपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। नादौन और देहरा में बन रहे एचपीटीडीसी टूरिज्म कॉम्प्लेक्स पर 15-15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शिमला स्थित होटल होलीडे होम का रेनोवेशन 45 करोड़ रुपए की लागत से होगा। होटल हमीर का रेनोवेशन कार्य 20 करोड़ रुपए में और होटल ज्वालाजी व टूरिज्म कॉम्प्लेक्स ज्वालाजी का रेनोवेशन 35 करोड़ रुपए में किया जाएगा।
एचपीटीडीसी प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार और महाप्रबंधक अनिल तनेजा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि होटलों का रेनोवेशन कार्य शुरू होने के दौरान होटल बंद रहेंगे और आमदनी प्रभावित हो सकती है। इस दौरान कर्मचारियों के वेतन पर असर न पड़े, इसके लिए रेनोवेशन के खर्च में कर्मचारियों का वेतन भी शामिल किया जाएगा।
आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार करने के बाद यहां बोइंग और एयरबस जैसी बड़ी उड़ानें लैंड कर सकेंगी। इसके साथ ही एचपीटीडीसी का टर्नओवर लगातार तीसरे वर्ष 100 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ होटलों को ऑपरेशन एंड मैंटीनेंस (O&M) पर देने का निर्णय मंत्रिमंडल ने लिया है। राज्य के 60 एचपीटीडीसी होटल रेनोवेशन के लिए हजारों करोड़ रुपए की आवश्यकता है, ताकि यह सभी पुराने और दयनीय होटलों को नई पहचान दी जा सके।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगरोटा बगवां न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश में एक प्रमुख पर्यटन और वैडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर का म्यूजिकल फाउंटेन, होटल और बैंक्वेट हॉल स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेंगे और पर्यटन को नए आयाम देंगे।
अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाना पड़ा भारी, अभिषेक शर्मा पर...
IPL Match में Abhishek Sharma पर Code of Conduct उल्लंघन पर fine, 25% match fee कटी, 1 demerit point
बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोग...
बंजार टील बारधार में Women Cricket Competition का आयोजन, ISD द्वारा Climate Change और Women Empowerm
कांगड़ा के नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बड़े पर्यटन...
नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बन रहा International Hotel, Musical Fountain और Banquet Hall,
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ज्वालामुखी में चरस के साथ पूर्व ...
Jwalamukhi में पुलिस ने 71 ग्राम चरस के साथ पूर्व पार्षद के बेटे को गिरफ्तार किया। NDPS Act के तहत क
अटल टनल और लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने ...
Himachal Pradesh में Atal Tunnel पास Avalanche की चेतावनी जारी। Tourists और locals के लिए मौसम अलर्ट
हिमाचल के युवा खिलाड़ी आर्यन परमार ने पैरा कबड्डी में गोल्ड ...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश
IGMC शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, अब PET S...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश