आईएचएम हमीरपुर के ‘उड़ान-2026’ वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
आईएचएम हमीरपुर के ‘उड़ान-2026’ वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

April 3, 2026 11:09 a.m. 206

सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों ने मिलकर इस दिन को खास बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थी देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य कर रहे हैं और संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों को इसके लिए बधाई दी।

एसपी बलवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होटल प्रबंधन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं के लिए पूरे विश्व में अनगिनत अवसर मौजूद हैं। उन्होंने युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सफलता के लिए किसी न किसी क्षेत्र में कौशल होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आईएचएम जैसे संस्थान युवाओं के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडीसी हमीरपुर एवं कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक समारोह केवल पुरस्कार देने का दिन नहीं होता, बल्कि यह विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का उत्सव होता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने जीवन में अनुशासन और निरंतर मेहनत को अपनाएं ताकि वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट दर हर वर्ष की तरह इस बार भी 100 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों में संस्थान से लगभग 950 विद्यार्थियों ने तीन वर्षीय डिग्री, 441 छात्रों ने क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन और 263 विद्यार्थियों ने डिप्लोमा फूड एंड बेवरेज पूरा किया है।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, संगीत और नाटक शामिल थे। इन कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। इस समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के छात्र सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम क्लब और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब का सर्वश्रेष्ठ छात्र चुना गया।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में तृतीय वर्ष के छात्रों में कनिका बनियाल ने प्रथम, मनीश रावत ने द्वितीय और राहुल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष में प्रियांशु शर्मा प्रथम, कार्तिक शर्मा द्वितीय और सागर वीका तृतीय रहे। प्रथम वर्ष में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय स्थान पर रहे।

क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय और अंकित मिन्हास ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं डिप्लोमा फूड एंड बेवरेज में नंदिनी ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल सरकार ने शिमला और धर्मशाला के लिए दैनिक हवाई सेवाएं शुरू करने का MoU किया साइन शिमला, मंडी और कुल्लू में मौसम खराब, प्रशासन ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया लाहौल स्पीति में भारी हिमपात, शिंकुला दर्रे से जंस्कार का संपर्क पूरी तरह बंद नाबालिगों से काम कराने और लाइसेंस बिना आइसक्रीम बेचने पर उठे सवाल टीजीटी आर्ट्स भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, अब डॉक्यूमेंट जांच की प्रक्रिया होगी शुरू हमीरपुर में लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान, हजारों को मिल रही सुरक्षा अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाना पड़ा भारी, अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगा बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन