Author : Prem Sagar
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की दूर-दराज स्थित ग्राम पंचायत टील के बारधार में पहली बार महिलाओं के लिए एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंस्टिट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी), दिल्ली के सहयोग से किया गया, जिसमें करीब 300 स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और महिलाओं में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिखाई दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से एक मंच प्रदान करना, समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना तथा जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे पर लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विस्तार से बताया कि जलवायु परिवर्तन का महिलाओं के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। इससे उनके दैनिक जीवन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों में कई तरह की चुनौतियां उत्पन्न होती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन आईएसडी महिला समूह की प्रधान रामेश्वरी देवी, सचिव पुष्पा देवी और अन्य सदस्यों जैसे आशा देवी, लता देवी, रक्षा देवी, कमला देवी, सीता देवी, दुर्गा देवी और प्रमिला देवी के सहयोग से किया गया। सभी महिलाओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्या देवी, इंदिरा देवी और कृष्णा देवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाई गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन गांव छुनार की वरिष्ठ महिला प्यारी देवी द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर कल्याण संघ की ब्लॉक प्रतिनिधि भावना चौहान उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, आपसी एकता और समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके सशक्त होने से पूरा समाज मजबूत बनता है।
इस खेल प्रतियोगिता में लगभग सात टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में गांव छुनार की महिलाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता में गांव बछुट की टीम ने जीत दर्ज की। क्रिकेट में दूसरा स्थान गांव टील और कबड्डी में दूसरा स्थान गांव बछुट की महिलाओं को मिला।
इसके अलावा लंगड़ी रेस, चम्मच रेस और अन्य पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें अलका ठाकुर, शालु ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, आशा देवी, शीला देवी और सुभद्रा देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए।
कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गा देवी और तनु ठाकुर ने किया, जबकि आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी पुष्पा देवी और आशा देवी ने संभाली। इसके अलावा अलका ठाकुर, भाग सिंह, नार सिंह, शीला देवी और कांता देवी सहित कई लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत टील में महिलाओं के लिए इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई, जिसने महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच दिया। इस आयोजन ने न केवल खेलों को बढ़ावा दिया, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को भी मजबूत किया।
इस पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। महिलाओं की इस भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि अगर अवसर मिले, तो महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं और समाज में बदलाव ला सकती हैं।
अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाना पड़ा भारी, अभिषेक शर्मा पर...
IPL Match में Abhishek Sharma पर Code of Conduct उल्लंघन पर fine, 25% match fee कटी, 1 demerit point
बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोग...
बंजार टील बारधार में Women Cricket Competition का आयोजन, ISD द्वारा Climate Change और Women Empowerm
कांगड़ा के नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बड़े पर्यटन...
नगरोटा बगवां में 180 करोड़ की लागत से बन रहा International Hotel, Musical Fountain और Banquet Hall,
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ज्वालामुखी में चरस के साथ पूर्व ...
Jwalamukhi में पुलिस ने 71 ग्राम चरस के साथ पूर्व पार्षद के बेटे को गिरफ्तार किया। NDPS Act के तहत क
अटल टनल और लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन ने ...
Himachal Pradesh में Atal Tunnel पास Avalanche की चेतावनी जारी। Tourists और locals के लिए मौसम अलर्ट
हिमाचल के युवा खिलाड़ी आर्यन परमार ने पैरा कबड्डी में गोल्ड ...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश
IGMC शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन, अब PET S...
Palampur University के छात्र Rohan ने National Bodylifting Championship में Gold Medal जीतकर प्रदेश