Author : Prem Sagar
कुल्लू जिले की प्रसिद्ध सैंज घाटी, जो पर्यटन और बिजली उत्पादन के लिए विख्यात है, इन दिनों बिजली संकट और लगातार अघोषित कटों के चलते अंधेरे में डूब गई है। पिछले एक सप्ताह से घाटी में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बिजली बोर्ड के मनमाने रवैये ने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता की जिंदगी को मुहाल कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस समय घाटी में हर लगभग 15 मिनट में बत्ती गुल हो रही है, जिससे आम जीवन और व्यापारिक गतिविधियों पर गंभीर असर पड़ रहा है।
ग्रामीण महिलाएं, जो घर-घर से दूध इकट्ठा करके बेचती हैं, इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। बिजली कटने के कारण उनके फ्रीज और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे दूध और अन्य डेयरी उत्पाद जल्दी खराब हो जाते हैं। छोटे दुकानदारों का काम भी पूरी तरह ठप हो गया है। फोटोस्टेट सेंटर, ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले केंद्र और वेल्डिंग वर्कशॉप के काम ठप हो गए हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सरकारी कामकाज पर भी अघोषित कटों का गहरा असर दिख रहा है। तहसील कार्यालय, बैंक और अन्य विभागीय कार्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम बार-बार बंद होने से काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दूर-दराज से आए लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी अपना काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस लापरवाही को देखकर जनता में गहरी नाराजगी बढ़ रही है।
बिजली बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना या शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर बिजली बोर्ड के कार्यालय का घेराव करने से नहीं चूकेंगे।
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता लारजी, लीलाधर के अनुसार, बजौरा वाली लाइन की मरम्मत चालू है, और इस समय घाटी के लिए पंडोह से बिजली आपूर्ति की जा रही है। लोढ़ की कमी के कारण बीच-बीच में कट लग रहे हैं, जिसे शीघ्र ही सुधारने का प्रयास जारी है। इस समस्या के चलते घाटी के लोग निरंतर अंधेरे, असुविधा और परेशानियों का सामना कर रहे हैं, और उम्मीद कर रहे हैं कि बिजली बोर्ड जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करे।
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन...
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से Drug Free Life का वचन लें। जानें क्यों नशे से दूरी का संकल्प परिवार और
चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से ...
चंबा के नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, Negi Ram Murder Case में बिना सिम वाले फोन से पुलिस क
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल