Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की इस्लामपुर विधानसभा में आयोजित एक विशाल जनसभा और रोड शो को संबोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी सरकार ने अपराध, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के माध्यम से शासन किया है और जनता अब सुशासन की ओर बढ़ रही है, जो केवल भाजपा प्रदान कर सकती है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार जनता के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बंगाल को अपराधियों की जागीर बना दिया है और राज्य में बेटियों, बच्चों, व्यापारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने उल्लेख किया कि राज्य में न्यायपालिका तक सुरक्षित नहीं है और कई मामलों में पीड़ितों को न्याय पाने के लिए लंबे समय तक अदालतों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव बांग्लादेशी घुसपैठ, बांग्ला संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है। अनुराग सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि टीएमसी, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों ने वोट बैंक के लिए योजनाबद्ध तरीके से घुसपैठ को बढ़ावा दिया है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय कट-मनी और भ्रष्टाचार के नेटवर्क को मजबूत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी ने अब भ्रष्टाचार, अहंकार और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार कर दी हैं और जो बड़ा अपराधी है, उसे बड़ा पद और टिकट मिलता है।
उन्होंने ममता बनर्जी की राजनीतिक रणनीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि नंदीग्राम सीट छोड़ना, विधायकों के टिकट काटना और विभिन्न पदों से इस्तीफा देना उनकी हार का संकेत है। उन्होंने कहा कि टीएमसी अब राजनीतिक दल नहीं, बल्कि अपराधियों और भ्रष्ट नेताओं का केंद्र बन चुकी है। उन्होंने मालदा में एसआईआर कार्य के दौरान उत्पन्न स्थिति का उदाहरण देते हुए बताया कि सात न्यायिक अधिकारी, जिनमें चार महिलाएं शामिल थीं, घंटों तक घेराव में फंसे रहे और राज्य प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
अनुराग सिंह ठाकुर ने नॉर्थ बंगाल के विकास की दिशा में भाजपा की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘टी, टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट और टिम्बर’ के क्षेत्रों में विकास पर जोर दे रही है। छोटे चाय उत्पादकों को Farmer Credit Card और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ा गया है। सिंचाई सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है और चाय बागानों के श्रमिकों को सीधे खाते में भुगतान सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने केंद्र सरकार की बड़ी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 516 किलोमीटर लंबा खड़गपुर-सिलीगुड़ी Economic Corridor बनाया जा रहा है। बागडोगरा एयरपोर्ट के विकास के लिए 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। हासीमारा में सिविल एयरपोर्ट के निर्माण के कार्य चल रहे हैं। Asian Highway-48 और नेपाल-भूटान-बांग्लादेश को जोड़ने वाली परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इसके अलावा, सेवोक-रंगपो रेल लिंक पर 12,474 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे उत्तर बंगाल को ग्लोबल ट्रेड हब के रूप में विकसित किया जा सके।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बंगाल अब भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण के दौर से बाहर निकलने के लिए तैयार है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे चुनाव में सही विकल्प चुनें और टीएमसी की असुरक्षा और कुशासन से मुक्ति दिलाएं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों चित्रजीत राय (इस्लामपुर), शंकर अधिकारी (चोपड़ा), मनोज जैन (चकोलिया) को विजय की शुभकामनाएं दीं और जनता से उनके पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।
संसद सदस्य ने यह भी कहा कि टीएमसी और अन्य पार्टियां केवल वोट बैंक की राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा विकास, सुरक्षा, रोजगार और सुशासन की राजनीति कर रही है। उन्होंने लोगों को चेताया कि बंगाल का भविष्य अब चुनाव में तय होगा और जनता को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए।
इस अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रोड शो और जनसभा में उपस्थित हजारों लोगों से संवाद किया। उन्होंने अपने भाषण में स्थानीय मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और परिवहन की समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इन क्षेत्रों में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो