Post by : Himachal Bureau
भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने अपनी धर्मपत्नी सरिता वात्सायन के साथ पालमपुर के होलटा क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर नौसेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि वाइस एडमिरल संजय वात्सायन हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले सबसे वरिष्ठ नौसेना अधिकारी हैं और उन्हें 26 जनवरी 2026 को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।
पालमपुर सैनिक संस्थान होलटा में आयोजित इस कार्यक्रम में नौसेना पूर्व सैनिक संघ पालमपुर व धर्मशाला क्षेत्र से आए पूर्व नौसैनिकों, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने की।
बैठक के दौरान पूर्व नौसैनिकों और वीर नारियों ने अपनी पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को वाइस एडमिरल के समक्ष रखा। वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर नौसेना मुख्यालय तथा आवश्यकता पड़ने पर सिविल प्रशासन के माध्यम से किया जाएगा।
इसके उपरांत वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नौसेना पूर्व सैनिकों को शॉल, टोपी और नौसेना मुख्यालय के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, उनकी धर्मपत्नी सरिता वात्सायन ने वीर नारियों को शॉल भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर वाइस एडमिरल वात्सायन ने भारतीय नौसेना की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और परियोजनाओं की भी जानकारी साझा की। सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित इस बैठक में उनका सरल, मिलनसार और प्रेरणादायक व्यक्तित्व सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित करता नजर आया।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर वे पुनः पालमपुर आकर पूर्व नौसैनिक समुदाय की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी कैप्टन भारतीय नौसेना आरएनएस परमार ने दी, जबकि आयोजन का समन्वय नौसेना पूर्व सैनिक संघ पालमपुर के मुंशी डोगरा के सहयोग से किया गया।
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो