Post by : Himachal Bureau
विश्व पटल पर प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड के दौरान पर्यटकों की भारी आमद देखी गई है। जिस तरह से शनिवार और रविवार को मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, उससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में नई उम्मीद जगी है। हाल ही में क्रिसमस और नववर्ष के दौरान भी मनाली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे और पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पर्यटकों की संख्या अधिक दर्ज की गई है।
हालांकि मौजूदा समय में मनाली में बर्फबारी न होने के कारण पर्यटकों को बर्फ का दीदार करने के लिए लाहुल का रुख करना पड़ रहा है। अटल टनल रोहतांग के उस पार कोकसर और सिस्सू क्षेत्रों में जमी बर्फ पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। दिन के समय पर्यटक मनाली से अटल टनल पार कर लाहुल पहुंच रहे हैं और शाम को वापस मनाली लौट रहे हैं। इसके बावजूद पर्यटन नगरी मनाली में शाम के समय खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
शाम ढलते ही मनाली के माल रोड पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ जाती है। देर रात तक सैलानी बाजारों में घूमते और खरीदारी करते नजर आते हैं, जिससे स्थानीय कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने लगा है। सूखे मौसम के बावजूद मनाली की ठंडी वादियों में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे होटल, टैक्सी और अन्य पर्यटन सेवाओं से जुड़े लोग खुश नजर आ रहे हैं।
पर्यटक केवल दर्शनीय स्थलों तक ही सीमित नहीं रह रहे, बल्कि सोलंगनाला जैसे इलाकों में पैराग्लाइडिंग और ब्यास नदी में राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का भी जमकर आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही रोहतांग दर्रे के आसपास और अटल टनल के साउथ व नॉर्थ पोर्टल क्षेत्रों में भी पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ गई, जिससे वीकेंड पर मनाली पूरी तरह पैक नजर आई।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम ने साथ दिया और बर्फबारी हुई, तो मनाली में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है। इससे पर्यटन कारोबार को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट