Author : Beli Ram Ani, District Kullu
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, आनी के निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन आभासी माध्यम से किया गया।
प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में जमा एक की छात्रा खुशबू ठाकुर को प्रथम स्थान, जमा दो की अंशिता को द्वितीय स्थान और मनीष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा जमा एक की नेहा खाची प्रथम, जानवी द्वितीय, और प्रिजल शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जमा एक की नेहा ने सर्वोत्तम नारा लेखन में भी विशेष पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब पाठशाला प्रभारी और प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने प्रातः कालीन सभा में सभी विद्यार्थियों को मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर योग्य नागरिक को 18 वर्ष की आयु प्राप्त होने पर अपने नाम को बीएलओ (Booth Level Officer) के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने घर, गांव और समाज में भी मतदान की महत्ता को फैलाएं और लोगों को चुनाव के समय अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. इंद्र ठाकुर ने भी लोकतंत्र में मतदान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाई और छात्रों को जिम्मेदारी के साथ वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है और युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह मतदान के प्रति जागरूक रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने मिलकर मतदाता जागरूकता के संदेश को और व्यापक रूप से फैलाने का संकल्प लिया।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय ने न केवल Voting Awareness को बढ़ावा दिया बल्कि युवा पीढ़ी में लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों और समाज सेवा के प्रति उत्साह और समझ भी विकसित की।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट