Author : Beli Ram Ani, District Kullu
कुल्लू ज़िला के आनी विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी एवं केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला आनी ने संयुक्त रूप से अपना वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
पाठशाला प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों और फूलमालाओं के साथ मुख्य द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वरिष्ठ प्रवक्ता श्यामानंद ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।
पाठशाला प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की वर्ष भर की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में गणेश वंदना, घाघरा नृत्य, भंगड़ा, गरबा, कथकली, पहाड़ी लोक नृत्य, नशा विरोधी नाटक, शिवरात्रि नाटक, एकल गायन तथा राज्य स्तरीय विजेता लोक नृत्य प्रस्तुति शामिल रहीं।
मंच संचालन का दायित्व प्रवक्ता कुंदन शर्मा एवं प्रवक्ता प्रवीण मेहता ने संभाला, जिन्होंने अपनी शेरो-शायरी से कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।
समारोह में शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए पूजा कश्यप, मृगांशी ठाकुर, रेखा ठाकुर, अंशिता, स्नेहा, मनीष, ख्याति शर्मा, मनीषा, शिवानी शर्मा, किशोरी लाल, भेदिव्यांश, अभिमन्यु गांधी सहित कक्षा पहली से बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए अनुज एवं आर्यन, जबकि राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक भ्रमण हेतु तानिश ठाकुर, दिव्यांश, रिजुल सहित कुल 25 विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त राज्य, जिला एवं खंड स्तर पर सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले अनुज, आर्यन, मनीष, रुद्र प्रताप, प्रियांशु, अनुज ठाकुर, तनिषा कौशल, तेजेंद्र, कुशल जोशी, रोहित चौधरी, जितेश ठाकुर, गौरव, आंचल सहित सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
दिव्यांश कश्यप को बेस्ट स्काउट, आर्यन ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, दीक्षित कास्टा को बेस्ट कैडेट, चंद्रशेखर एवं आरती ठाकुर को बेस्ट वालंटियर के खिताब से नवाजा गया।
अंशिता ठाकुर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर तथा प्राथमिक स्तर पर सीता को स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि बुद्धि सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं पाठशाला प्रशासन को शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों से विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और नशे, विशेषकर चिट्टे से दूर रखने के लिए जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिट्टे से संबंधित सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से दुग्ध उत्पादन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का भी आह्वान किया तथा जानकारी दी कि आगामी सत्र से पाठशाला में प्री-प्राइमरी से कक्षा बारहवीं तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत पढ़ाई करवाई जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ पूर्व प्रत्याशी पारस राम, बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर, उत्तम ठाकुर, अनिल नेगी, संतोष ठाकुर, एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, पवन ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, श्यामानंद, ओम प्रकाश, प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर, मुख्याध्यापक मनमोहन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष खेम चंद, संजीव आर्यन, ओंकार शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मुख्य शिक्षिका नीना सूद ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट