Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब न्यायालय परिसर को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह दूसरी बार है जब कुल्लू कोर्ट को इस तरह की धमकी दी गई है। धमकी मिलते ही जिला पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करवा दिया गया। अदालत में मौजूद वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों और फरियादियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। साथ ही कोर्ट से सटे बीएसएनएल कार्यालय को भी खाली करवा दिया गया। पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को जांच में लगाया गया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट