सेवा कल्याण ट्रस्ट ने सुजानपुर चौगान में आयोजित किया भव्य सेना दिवस समारोह
सेवा कल्याण ट्रस्ट ने सुजानपुर चौगान में आयोजित किया भव्य सेना दिवस समारोह

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 13, 2026 11:37 a.m. 1738

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से 15 जनवरी को सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में सुबह 10 बजे भव्य सेना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के स्वयंसेवक, पूर्व सैनिक और स्थानीय नागरिक पूरी तरह जुट गए हैं। आयोजन को यादगार बनाने के लिए हर तैयारी पर ध्यान दिया जा रहा है।

ट्रस्ट के संस्थापक और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा स्वयं एक-एक व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां सौंप रखी हैं। राजेंद्र राणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस समारोह में ट्रस्ट की सिल्वर जुबली, सेना दिवस और वार्षिक उत्सव एक साथ मनाए जा रहे हैं, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों और आम जनता में इस भव्य आयोजन को लेकर उत्साह साफ देखा जा रहा है।

इस गौरवशाली समारोह में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर करेंगे। समारोह को और भव्य बनाने के लिए मेवाड़ राजघराने से ताल्लुक रखने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

देश की सेवा कर चुके वीर जवानों के सम्मान में इस कार्यक्रम में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. जसवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ जाएगी। राजेंद्र राणा ने बताया कि सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान 15 जनवरी को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा और यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस भव्य कार्यक्रम में सेवा कल्याण ट्रस्ट, स्थानीय लोग और पूर्व सैनिक मिलकर देशभक्ति और सम्मान की भावना को जीवंत करेंगे। सभी उपस्थित लोग इसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता