Author : Rajesh Vyas
पालमपुर, मार्च 2026: चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर ने ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया। विश्वविद्यालय ने अपने सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के माध्यम से “उद्यमिता विकास हेतु कौशल उन्नयन” पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में कांगड़ा जिले के पंचरुखी, पालमपुर और बैजनाथ खंडों से संबंधित अनुसूचित जाति की 200 महिला किसानों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा प्रायोजित एससीएसपी योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में महिलाओं को मौसमी फलों और सब्जियों से मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण, कपड़ा रंगाई, क्रोशिया कार्य, सजावटी गमला निर्माण, साबुन निर्माण, और विपणन रणनीतियों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, महिलाओं को महिला अनुकूल कृषि यंत्रों और तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए.के. पांडा ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और उनके आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. चंद्रकांता वत्स ने प्रतिभागियों को अर्जित कौशल का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
यह पहल ग्रामीण विकास और महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल