बैजनाथ में 6 दिन से लापता महिला का शव विनवा खड्ड में मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
बैजनाथ में 6 दिन से लापता महिला का शव विनवा खड्ड में मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

Post by : Himachal Bureau

Sept. 26, 2026 1:18 p.m. 107

कांगड़ा, 26 सितंबर: बैजनाथ थाना क्षेत्र में कई दिनों से लापता चल रही 37 वर्षीय महिला का शव विनवा खड्ड से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान अंजू कुमारी निवासी रक्कड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

20 सितंबर से लापता थी अंजू कुमारी

पुलिस के अनुसार अंजू कुमारी का 20 सितंबर से कोई पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर 23 सितंबर को बैजनाथ थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान उसका शव विनवा खड्ड में मिला।

Read Also: NIT हमीरपुर में फिजिक्स शिक्षकों की क्षमता निर्माण पर राष्ट्रीय कार्यशाला, 35 शिक्षक ले रहे हिस्सा

टांडा मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता