Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में फिजिक्स शिक्षकों की क्षमता निर्माण को लेकर चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 24 सितंबर की शाम संस्थान के मिनी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यशाला का आयोजन NIT हमीरपुर के फिजिक्स और फोटोनिक्स साइंस विभाग तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) रीजनल काउंसिल-23 के नेशनल अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया (NANI) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में NIT हमीरपुर के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी मुख्य अतिथि रहे। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और IIT कानपुर के पूर्व प्रोफेसर प्रो. एच. सी. वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वे फिजिक्स की चर्चित पुस्तक ‘द कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स’ के लेखक और प्रायोगिक भौतिकी के क्षेत्र से जुड़े प्रमुख शिक्षाविद हैं। प्रो. सूर्यवंशी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों को प्रयोगों के माध्यम से फिजिक्स समझने और नए विचारों को विकसित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों की बुनियादी समझ और प्रायोगिक कौशल को किताबों से आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास को नवाचार, रिसर्च और डेवलपमेंट तथा स्टार्टअप के लिए उपयोगी बताया।
Read Also: सोलन में सुबह-सुबह नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण, कचरा उठान व्यवस्था पर सख्ती
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. एच. सी. वर्मा ने 3E यानी Ethics, Education और Environment के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि छोटे लक्ष्यों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को केवल जीवन जीने का माध्यम मानने के बजाय उसे जीवन को बेहतर ढंग से समझने और अनुभव करने से जोड़ा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने पर भी जोर दिया। प्रो. वर्मा ने कहा कि कई बार छात्र किताबों में दिए गए सिलेबस तक ही सीमित रह जाते हैं, जिससे उनकी सोच और व्यक्तिगत विकास प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला किताबों से आगे बढ़कर फिजिक्स के कॉन्सेप्ट और प्रयोगात्मक समझ पर केंद्रित है।
IAPT रीजनल काउंसिल-23 के अध्यक्ष और कार्यशाला के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 35 शिक्षक इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान इलेक्ट्रोडायनामिक्स, ऑप्टिक्स और मैकेनिक्स जैसे विषयों को विस्तार से समझाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर की शाम छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के लिए प्रो. एच. सी. वर्मा के साथ ओपन-हाउस बातचीत सत्र भी रखा गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत NANI के राष्ट्रीय समन्वयक दिनेश शर्मा के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया। NIT हमीरपुर के फिजिक्स और फोटोनिक्स साइंस विभाग के प्रमुख डॉ. सुभाष चंद ने संस्थान के B.Tech इंजीनियरिंग फिजिक्स, M.Sc. फिजिक्स और Ph.D. कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विभाग की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया। NIT हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष ननोट्टी ने प्रो. एच. सी. वर्मा के संस्थान में शामिल होने को महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि प्रो. वर्मा लंबे समय से प्रयोग आधारित फिजिक्स को बढ़ावा देने और शिक्षकों व छात्रों की बुनियादी तथा प्रायोगिक समझ मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. अनूप कुमार, प्रो. वाई. डी. शर्मा, डॉ. टी. पी. शर्मा, PMSHRI GSSS भरारी के प्रिंसिपल मदन लाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पवन कुमार और मिलंत डोगरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे