Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
सोलन शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार सुबह नगर निगम आयुक्त ने शहर के कई हिस्सों में अचानक पहुंचकर घर-घर कचरा संग्रहण और उठान व्यवस्था का जायजा लिया। चंबाघाट, बासल रोड और हिमुडा कॉलोनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति देखी गई।
नगर निगम आयुक्त ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर देखा कि घरों से एकत्र किया जा रहा कचरा समय पर उठाया जा रहा है या नहीं। इस दौरान कचरा संग्रहण वाहनों की आवाजाही और उनके संचालन की भी जानकारी ली गई। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से कचरा उठान व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की स्थिति भी जांची।
Read Also: जिसे मृत समझकर झील किनारे फेंक आए थे भाई-भाभी, जिंदा मिला मदन लाल
निरीक्षण के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया कि कचरा संग्रहण स्थलों पर लंबे समय तक कूड़ा जमा न रहे। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को सुबह के समय नियमित और समयबद्ध कचरा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए। किसी स्थान पर समस्या या कमी सामने आने पर उसे तुरंत दूर किया जाए।
नगर निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था की जांच करने को कहा। उन्होंने प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा और कचरा संग्रहण तथा उठान की व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से संचालित करना जरूरी है।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपना कचरा केवल अधिकृत कचरा संग्रहण कर्मचारियों को ही सौंपें। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकने का भी आग्रह किया गया है। निगम के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासनिक निगरानी के साथ नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे