यादविंद्र गोमा ने जालग में सामुदायिक भवन और सड़क परियोजना का किया शुभारंभ
यादविंद्र गोमा ने जालग में सामुदायिक भवन और सड़क परियोजना का किया शुभारंभ

Post by : Himachal Bureau

March 13, 2026 5:20 p.m. 114

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जालग इलाके में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि क्षेत्र की सड़कों के सुधार और निर्माण कार्यों पर करीब 1.30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन और संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी।

मंत्री ने कहा कि सलड़ी से द्रमण, सुभाषनगर से सपेहड सहित जालग क्षेत्र की कई सड़कों पर इस धनराशि से निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क कार्य न केवल लोगों के आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि ग्रामीण इलाकों में संपर्क और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

आज मंत्री यादविंद्र गोमा ने जालग के लंघा में लगभग 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए प्राथमिक तौर पर 3 लाख रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य बरसात के मौसम से पहले पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जल्द ही सुविधा मिल सके।

मंत्री ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में क्षेत्र के सभी हिस्सों में समान और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

इसके अलावा उन्होंने जालग क्षेत्र में ओवरहेड टैंक के निर्माण की भी जानकारी दी और स्थानीय लोगों से भूमि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने श्मशान घाट के लिए भी भूमि उपलब्ध कराने की बात कही ताकि भविष्य में क्षेत्र के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा सकें। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में रेन शेल्टर का निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम से बचाव की सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर जोनल कांग्रेस अध्यक्ष ओपी धीमान ने मंत्री का स्वागत और सम्मान किया तथा सामुदायिक भवन के शिलान्यास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ओपी धीमान ने कहा कि इस भवन से स्थानीय लोगों को सामुदायिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा, बीडीओ सिकंदर कुमार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डडवाल, अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मंत्री यादविंद्र गोमा ने यह स्पष्ट किया कि जालग क्षेत्र की सभी प्रमुख मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और क्षेत्र के विकास में किसी तरह की देरी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की ताकि विकास कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरे हो सकें।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल में रसोई गैस संकट, घरेलू आपूर्ति सुरक्षित, व्यावसायिक सिलिंडरों पर लगी रोक कुटलैहड़ दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास कार्यों की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य दिवस पर धर्मशाला में रेडक्रॉस मेले का आयोजन, कई प्रतियोगिताएं होंगी हिमाचल में गुच्छी मशरूम का संकट, मौसम की मार से जंगलों से गायब व्हाट्सऐप का नया नियम: अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी चला सकेंगे ऐप मंडी में HRTC बस ड्राइवर और कंडक्टर पर जानलेवा हमला, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कृषि विश्वविद्यालय ने जनजातीय किसानों को सेब बागवानी की जानकारी दी हमीरपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण