Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 13 मार्च को प्रस्तावित दौरे को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और प्रशासन भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है।
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने बंगाणा पहुंचकर सभा स्थल का दौरा किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर एसडीएम सोनू गोयल, बीडीओ केएल वर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बंगाणा पहुंचेंगे। इस अवसर पर एक विशाल जन-आभार रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तुरकाल-पंगा जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना से लठियाणी, धुंधला और आसपास के कई क्षेत्रों की जलापूर्ति योजनाओं को मजबूती मिलेगी और लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान मिनी सचिवालय बंगाणा में पुस्तकालय और बंगाणा में बहुउद्देशीय हॉल (जिम) की भी आधारशिला रखेंगे। इन सुविधाओं से क्षेत्र के युवाओं और लोगों को लाभ मिलेगा।
विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है और कुटलैहड़ क्षेत्र में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
धर्मशाला नगर निगम में शपथ ग्रहण संपन्न, महापौर चुनाव अगली ता...
धर्मशाला नगर निगम के 17 नवनिर्वाचित पार्षदों ने Oath Ceremony में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। Quorum
महिला टी20 विश्व कप में भारत बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट स...
जगह बनाई। जानिए Match Report, Score, Highlights, Harmanpreet Kaur की पारी और भारत की हार की पूरी वजह
भारत को आयरलैंड ने T20 सीरीज में पहली बार हराया, 2-0 से रचा ...
India vs Ireland T20 Series में भारत को 2-0 से हार मिली। आयरलैंड ने पहली बार सीरीज जीतकर इतिहास रचा।
हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी...
Himachal Weather Update: अगले एक सप्ताह में मानसून की दस्तक संभव। 1 से 4 जुलाई तक Heavy Rain और Yell
हिमाचल की राजनीति में नया मोड़, अपने खास पार्टी ने सदस्यता अ...
हिमाचल में अपने खास पार्टी ने पालमपुर से Membership Campaign शुरू किया। पार्टी ने खुद को Third Polit
चार दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश जारी, जंगलों में चल रहा बड़...
चार दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश में SDRF, Police और ग्रामीण जुटे। जंगलों में Search Operation लगाता
सिया गोयल केस में नया खुलासा, क्या शादी से पहले रची गई थी सा...
सिया गोयल केस में नए खुलासों ने सभी को चौंका दिया। Murder Mystery, Police Investigation और Crime Sto