Post by : Himachal Bureau
आज मंझली और नई पंचायत शियाह के गठन के उपलक्ष्य में एक खुशी भरा अवसर रहा। इस मौके पर दोनों पंचायतों के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और मुझे मिठाई खिलाकर इस खुशी में भागीदार बनाया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु और हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री का विशेष धन्यवाद भी किया।
शियाह पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में निवर्तमान प्रधान मेहर चंद ठाकुर, वार्ड मेंबर ध्यान सिंह, वार्ड मेंबर मंजू देवी, कांग्रेस बूथ अध्यक्ष हुकम सिंह, साथ ही क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण प्रतिनिधि जैसे करण सिंह, कपिल शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पंचायत के गठन से क्षेत्र के विकास और स्थानीय प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीण जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर सरकार की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री के मार्गदर्शन और निर्णय से ही यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नए पंचायतों के गठन के साथ ही ग्रामीण विकास की गतिविधियों में तेजी आएगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल ने यह भी कहा कि पंचायत के गठन के बाद जनता को स्थानीय मुद्दों को अपने पंचायत स्तर पर हल करने का अधिकार मिलेगा और पंचायत प्रधान व वार्ड मेंबर सीधे जनता की समस्याओं से जुड़े रहेंगे। इस अवसर पर दोनों पंचायतों के लोग भी मौजूद थे और उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय को अपने लिए लाभकारी बताया।
हिमाचल में रसोई गैस संकट, घरेलू आपूर्ति सुरक्षित, व्यावसायिक...
HP के बद्दी-बरोटीवाला प्लांट में 400 MT गैस सुरक्षित। कमर्शियल सिलिंडरों पर रोक से बढ़ी कालाबाजारी,
कुटलैहड़ दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास कार्यों की ...
CM Sukhu 13 मार्च को Bangana पहुंचेंगे। Turkal-Panga Water Supply Project का शिलान्यास और Mini Secre
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर धर्मशाला में रेडक्रॉस मेले का आयोजन,...
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर धर्मशाला में Red Cross Mela आयोजित होगा। Baby Show, Flower Show, Dog Show, M
हिमाचल में गुच्छी मशरूम का संकट, मौसम की मार से जंगलों से गा...
हिमाचल में बारिश की कमी से Gucchi Mushroom का उत्पादन ठप। ₹12,000/kg बिकने वाली यह महंगी सब्जी जंगलो
व्हाट्सऐप का नया नियम: अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी चला ...
Meta Platforms ने WhatsApp में Parent-Managed Account फीचर पेश किया है, जिससे 13 साल से कम बच्चे भी
मंडी में HRTC बस ड्राइवर और कंडक्टर पर जानलेवा हमला, आरोपियो...
Mandi में HRTC बस ड्राइवर और कंडक्टर पर हमला, पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ IPC धाराओं में मामला दर
कृषि विश्वविद्यालय ने जनजातीय किसानों को सेब बागवानी की जानक...
Palampur Agriculture University ने Spiti Valley के Tribal Farmers के लिए Apple Farming Training Camp