विश्व स्वास्थ्य दिवस पर धर्मशाला में रेडक्रॉस मेले का आयोजन, कई प्रतियोगिताएं होंगी
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर धर्मशाला में रेडक्रॉस मेले का आयोजन, कई प्रतियोगिताएं होंगी

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

March 13, 2026 12:39 p.m. 1310

धर्मशाला में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल को पुलिस मैदान में रेडक्रॉस मेला आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि इस मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थाओं द्वारा कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि मेले से प्राप्त होने वाली आय को निर्धन, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए खर्च किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस समिति का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सहारा देना और जरूरत के समय उनकी मदद करना है।

रेडक्रॉस मेले में कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेबी शो, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर और पुरुषों के लिए रस्साकस्सी प्रतियोगिता शामिल हैं। इसके अलावा डॉग शो और फ्लावर शो भी मेले के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जहां लोगों की स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा और होमगार्ड का बैंड भी प्रस्तुति देगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जो व्यक्ति या संस्थाएं मेले में स्टॉल लगाना या स्मारिका में विज्ञापन देना चाहती हैं, वे जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दूरभाष नंबर 01892-224888 और 94188-32244 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि कुलदीप धीमान, डीएसपी निशा कुमारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला, पीएनबी से पृथ्वी रणवीर और उप निदेशक पशुपालन सीमा गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।

#ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला