Author : Rajesh Vyas
पंचरुखी, 5 सितंबर। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के झुंगा देवी में अब 24 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक इंडोर खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। स्टेडियम में करीब एक हजार दर्शकों के बैठने की सुविधा होगी। खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने जालग में छात्राओं की अंडर-19 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर यह घोषणा की। मंत्री ने बताया कि यह स्टेडियम पहले जयसिंहपुर में प्रस्तावित था, लेकिन उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण अब इसे सोल बनेहड़ पंचायत के झुंगा देवी में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।
जालग में आयोजित जोनल स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में करीब 25 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान यादविंद्र गोमा ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियां खेल के विभिन्न क्षेत्रों में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
यादविंद्र गोमा ने घोषणा की कि इस प्रतियोगिता से यदि किसी छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होता है, तो उसे 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। मंत्री ने छात्राओं से कहा कि खेल में हार को निराशा के रूप में नहीं, बल्कि अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के अवसर के तौर पर लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जालग स्कूल के कला मंच के जीर्णोद्धार की मांग रखी। मंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की समस्याओं तथा आवश्यकताओं को प्रदेश सरकार के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है।
Read Also: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 17 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू
गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के अगले माह जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के संभावित दौरे के दौरान क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगों को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन की ओर से मंत्री को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने मार्च पास्ट और अन्य गतिविधियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष मीना, बीडीसी सदस्य ओपी धीमान, बीडीओ सिकंदर कुमार, पंचायत प्रधान सपना भाटिया, जालग स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार अत्री, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट