रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की तैयारी, शादी नजदीक
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की तैयारी, शादी नजदीक

Post by : Himachal Bureau

Dec. 30, 2025 12:48 p.m. 2496

गांधी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई करने जा रहे हैं। दोनों पिछले सात साल से रिलेशनशिप में हैं और रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया है। दोनों परिवारों ने शादी के लिए अपनी सहमति दे दी है, हालांकि सगाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और बेहद खूबसूरत व ग्लैमरस हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की और बाद में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। अवीवा सिर्फ एक नामी परिवार से नहीं आतीं, बल्कि खुद की पहचान भी रखती हैं। उन्होंने ‘यू कैनॉट मिस दिस’ (इंडिया आर्ट फेयर, 2023) और ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ (2019) जैसी कई सफल प्रदर्शनियों में अपनी फोटोग्राफी प्रस्तुत की है।

अवीवा का मुख्य उद्देश्य अपनी कला और फोटोग्राफी के जरिए सामाजिक मुद्दों को सामने लाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। वह राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं और प्रकृति के प्रति उनका गहरा लगाव है। अक्सर अवीवा जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों की यात्रा करती हैं और अपनी कैमरा के माध्यम से अनकही कहानियों को कैद करती हैं।

रेहान और अवीवा लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। जहां रेहान राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ नजर आते हैं, वहीं अवीवा अपनी क्रिएटिव फील्ड में सक्रिय हैं। अब दोनों की सगाई की तैयारी पूरी हो रही है और इसके बाद शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं।

#राजनीति #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला