Post by : Himachal Bureau
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व सांसद सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर दोपहर दो बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाड़ी हाउस में जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार नवी पेठ स्थित वैकुंठ स्मारक भूमि पर किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय छाजेड ने कहा कि सुरेश कलमाड़ी के निधन से पुणे के राजनीतिक और सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि कलमाड़ी एक प्रभावशाली जननेता थे, जिन्होंने लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा की और राजनीति के साथ-साथ खेल जगत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुरेश कलमाड़ी ने राजनीति में आने से पहले भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने पुणे से कई बार सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया और केंद्र सरकार में मंत्री पद भी संभाला। इसके साथ ही वह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहे और 2000 से 2013 तक एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्ष 2015 में उन्हें इस संस्था का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था।
उनके निधन को राजनीति और खेल प्रशासन दोनों क्षेत्रों के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पराशर ऋषि मंदिर में सजा सरनाहुली मेला, उमड़े देवी-देवता और श...
मंडी के पराशर मंदिर में Saranahuli Fair शुरू। Devotees, Local Deities और धार्मिक परंपराओं का अद्भुत
विवाहिता की मौत से मचा बवाल, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर ल...
पालमपुर में 31 वर्षीय विवाहिता पूजा की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा। Family ने Murder Allegation लगाया,
चम्बा में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंक...
चुराह में युवक का शव मिलने से सनसनी। Police Investigation जारी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर निष्
स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव? पीएम मोदी ने गिनाईं 12 साल ...
पीएम मोदी ने Healthcare क्षेत्र में 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। Ayushman Bharat और Jan Aushadhi से
शाई होप के दम पर वेस्टइंडीज ने जीता पहला टी20, श्रीलंका को 7...
West Indies ने T20 Match में Sri Lanka को 7 विकेट से हराया। Shai Hope की शानदार पारी ने टीम को जीत द
अध्ययन अवकाश पर कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, क्या सरकार ...
Higher Education के लिए Study Leave लेने वाले कर्मचारियों को अब Full Salary मिलेगी, सरकार ने नियमों
महिला टी20 विश्व कप 2026 शुरू आज, क्या इस बार भारत रचेगा इति...
Women’s T20 World Cup 2026 का आगाज आज से। 12 Teams के बीच होगी खिताब की जंग, Team India भी मजबूत दाव