Post by : Mamta
राजस्थान के अलवर शहर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक महिला से करीब सवा करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना प्रभारी राजकुमार मीणा के अनुसार, अलवर निवासी रीटा ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 15 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पुलिस का जन संपर्क अधिकारी बताते हुए अपना नाम संदीप बताया। उसने महिला को कहा कि उनके नाम से पंजीकृत मोबाइल नंबर से कई लोगों को धमकी भरे कॉल किए जा रहे हैं और यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
ठग ने महिला को डराते हुए कहा कि वह कहीं बाहर न जाए और किसी से इस बारे में बात न करे। इसके बाद आरोपी ने महिला को और अधिक डराने के लिए वाट्सएप पर गिरफ्तारी वारंट की एक तस्वीर भी भेज दी। इस सब से महिला घबरा गई और खुद को कानूनी कार्रवाई में फंसा हुआ मानने लगी। ठगों ने इसी डर का फायदा उठाया और अलग-अलग बहाने बनाकर 16 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच महिला से करीब सवा करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
मामले की जानकारी मिलते ही साइबर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत बैंकों से संपर्क कर ठगी की रकम को रोकने की कोशिश की, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली। पुलिस ने समय रहते करीब 55 लाख रुपये फ्रीज करवा दिए। जांच के दौरान सामने आया कि ठगी की राशि ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित कई कंपनियों के एक्सिस बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी।
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के ऑनलाइन ठिकानों से जुड़ी अहम जानकारी मिल चुकी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, पुलिस या एजेंसी के नाम पर आने वाले फोन, वीडियो कॉल या गिरफ्तारी वारंट जैसी बातों से घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि ऐसे साइबर ठगी के मामलों से बचा जा सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट