Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश की टीमों का चयन एथलेटिक्स, स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी और फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेलों के लिए किया जाना है। इन सभी खेलों में चुने गए खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एथलेटिक्स, तीरंदाजी और फुटबॉल खेलों के ट्रायल 19 जनवरी को जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ियों को तय समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती और हॉकी खेलों के ट्रायल इंदिरा स्टेडियम ऊना में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे। इन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।
ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास हिमाचली प्रमाण पत्र, जनजातीय प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है। अधिक जानकारी या किसी भी सहायता के लिए खिलाड़ी ऊना और बिलासपुर में दिए गए विभागीय संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से लें नशामुक्त जीवन का अनमोल वचन...
रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों से Drug Free Life का वचन लें। जानें क्यों नशे से दूरी का संकल्प परिवार और
चंबा नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, बिना सिम फोन से ...
चंबा के नेगी राम हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, Negi Ram Murder Case में बिना सिम वाले फोन से पुलिस क
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल