Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में स्थानीय लोगों, किसानों, बागवानों और पर्यटकों के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही बर्फबारी अब जल्द शुरू होने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 दिसम्बर से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 30 दिसम्बर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश की आशंका है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का आनंद मिल सकता है।
मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम की हलचल बनी रहने की जानकारी दी है। वहीं, 3 जनवरी से मौसम फिर साफ और शुष्क हो जाएगा। इस दौरान बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जबकि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।
इस वर्ष अब तक प्रदेश में कोल्ड वेव का कोई अलर्ट नहीं था, क्योंकि तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से स्थिति बदलने वाली है। मौसम विभाग ने 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को शीत दिवस रहने की संभावना जताते हुए यैलो अलर्ट जारी किया है।
शिमला, कुफरी और मनाली जैसे हिल स्टेशनों पर लंबे समय से चल रहे ड्राई स्पैल (सूखे मौसम) के बाद सीजन की पहली बर्फबारी देखने की उम्मीद जगी है। शिमला में लगातार चौथा साल है जब दिसम्बर में बर्फबारी नहीं हुई थी, लेकिन अब यह सिस्टम सक्रिय होने से राहत मिलने की संभावना है।
राज्य में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कई मैदानी और निचले इलाके पहाड़ी क्षेत्रों से भी ज्यादा ठंडे हो गए हैं। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री और ताबो में माइनस 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में 9, कुफरी में 6.8, मनाली में 3.5, सुंदरनगर में 2.8, भुंतर में 1.8, सोलन में 2.2, मंडी में 3.9, ऊना में 4.4 और कल्पा में तापमान शून्य के आसपास रहा। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लोगों को सर्दियों में सुरक्षा और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क
हिमाचल में बारिश का कहर, 310 सड़कें बंद, कई घरों पर भूस्खलन ...
हिमाचल प्रदेश में Heavy Rain से 310 सड़कें बंद, कई जगह भूस्खलन, 400 ट्रांसफार्मर और 50 पेयजल योजनाएं
HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस भर्ती में डोप ...
HP Police Constable Recruitment में 734 पदों पर भर्ती, चार चरणों में चयन, डोप टेस्ट अनिवार्य, लिखित
हिमाचल हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी को दी राहत, कारोबारी की शिका...
पूर्व डीजीपी संजय कुंडू को High Court से राहत मिली। Threat Case, SIT Report और FIR से जुड़े मामले मे
कांगड़ा में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, पुलिस हर पहलू ...
कांगड़ा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी। Police Investigation, Forensic Team और Postmortem Repor