Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही सोमवार को लगातार दूसरे दिन पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला सहित बिलासपुर, ऊना और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद अचानक अंधेरा छा गया और तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। फिसलन बढ़ने के कारण संजौली और छोटा-शिमला जैसे मार्गों पर यातायात काफी समय तक प्रभावित रहा।
सबसे गंभीर स्थिति अटल टनल और रोहतांग के पास देखने को मिली, जहां रविवार को अचानक हुई बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार वाहनों में फंसे 10 हजार सैलानियों और स्थानीय लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। इन लोगों ने कड़ाके की ठंड के बीच पूरी रात भूखे-प्यासे अपनी गाड़ियों में ही बिताई। पुलिस और बीआरओ की टीमों ने रात भर चले ऑपरेशन के बाद सोमवार को सभी को मनाली की ओर सुरक्षित निकाला। ताजा हिमपात के कारण मनाली-लेह मार्ग और जिले की अन्य ऊंची चोटियों पर तापमान शून्य से नीचे गिर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, लंबे समय के बाद हुई इस बारिश और बर्फबारी को कृषि विशेषज्ञों ने मटर, आलू और सेब की फसल के लिए बेहद लाभदायक बताया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 मार्च को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। आगामी 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम के इसी तरह खराब रहने का अनुमान जताया गया है।
भाजपा और कांग्रेस के बीच रोमांचक राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस के...
हरियाणा Rajya Sabha चुनाव में BJP के Sanjay Bhatia और Congress के Karmveer Bauddh निर्वाचित हुए, क्र
अनुराग ठाकुर ने नितिन नवीन को राज्यसभा सदस्य बनने पर दी बधाई...
हमीरपुर सांसद Anurag Thakur ने Nitin Navin को Rajya Sabha सदस्य बनने पर बधाई दी, उनके नेतृत्व को Bih
मुख्य न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंडी में नए न...
मंडी में New Judicial Court Complex की आधारशिला रखी गई। CJI सूर्यकांत और मुख्यमंत्री सुक्खू मौजूद रह
जंगलरोपा में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान समारोह आ...
हमीरपुर जंगलरोपा में Ex-Servicemen और महिला मंडलों का सम्मान हुआ। विधायक आशीष शर्मा ने 266 पूर्व सैन
हिमाचल में सौर ऊर्जा से बढ़ी आय, नवीकरणीय स्रोतों से मिले 1,...
CM Sukhu के नेतृत्व में हिमाचल बना Green State; सौर और नवीकरणीय ऊर्जा से मिला 1,004 करोड़ का राजस्व।
घुमारवीं में चिट्टा नशे के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक, द...
Ghumarwin Against Chitta अभियान के तहत शीतला माता मंदिर दायरा देहरा में Program हुआ। लोगों को चिट्टा
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वै...
टी20 World Cup जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने Vaishno Devi में माता रानी का आशीर्वाद ल