सेना दिवस पर उषा बिरला ने वीर सैनिकों को किया सम्मानित
सेना दिवस पर उषा बिरला ने वीर सैनिकों को किया सम्मानित

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 15, 2026 3:55 p.m. 2695

सेना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता उषा बिरला ने देश के सभी वीर सैनिकों और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की वजह से आज हमारा देश सुरक्षित है। हर बार दुश्मन जब भी भारत की सीमाओं पर हमला करता है, उसे भारतीय सैनिकों के साहस का सामना करना पड़ता है। उषा बिरला ने बताया कि भारतीय सैनिक केवल सीमा पर ही नहीं रहते, बल्कि देश के स्वाभिमान, सम्मान और एकता की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। पूरे देशवासियों को अपने वीर जवानों पर गर्व है और राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखता है।

उषा बिरला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है, जहां लगभग हर घर से कोई न कोई सदस्य देश की सेवा में लगा होता है। उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का भी उल्लेख किया। उनका सैनिकों के प्रति सम्मान और समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रेम कुमार धूमल ने सबसे पहले संसद में वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाया था। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इसे लागू कर सैनिकों को उनका अधिकार दिलाया।

उषा बिरला ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में कैप्टन के रूप में सेवा दी और हर साल नियमित सेना के साथ दो-दो महीने की सेवा करके युवाओं के लिए प्रेरणा दी। यह कार्य न केवल सैनिकों के सम्मान को बढ़ाता है, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सैनिकों के कल्याण, उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। पार्टी सैनिकों के साथ खड़ी है और भविष्य में भी देश की रक्षा में लगे वीर जवानों का हर संभव समर्थन करेगी। उषा बिरला ने कहा कि देशवासियों को हमेशा अपने वीर सैनिकों पर गर्व होना चाहिए और उनके त्याग और बलिदान को नमन करना चाहिए।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #अनुराग ठाकुर #Army Day
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना में चयन हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजार राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने की अपील की शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का सफर पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण मिलेगा सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन