Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड, मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने प्रदेश के सभी LPG उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है कि वे गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी में खुद जाकर भीड़ न लगाएं। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर उपभोक्ता को उसका गैस सिलेंडर समय पर और सीधे उसके घर तक पहुंचाया जाए। इसके लिए पूरी व्यवस्था पहले से तैयार की गई है और वितरण प्रणाली को मजबूत बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि कई बार यह देखा गया है कि कुछ लोग बिना जरूरत के गैस एजेंसी में पहुंच जाते हैं, जिससे वहां अनावश्यक भीड़ बढ़ जाती है। इससे वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है और कई बार सिलेंडर मिलने में देरी भी हो जाती है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इससे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे घर पर ही रहें और सिलेंडर की होम डिलीवरी का इंतजार करें।
संजीव वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचने को कहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि अब गैस सिलेंडर का वितरण पूरी तरह OTP/DAC प्रणाली के आधार पर किया जा रहा है। यह 100 प्रतिशत DAC आधारित व्यवस्था है, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है और कालाबाजारी जैसी समस्याओं पर रोक लगती है। इस प्रणाली के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि सही उपभोक्ता को ही सिलेंडर मिले और कोई भी गलत तरीके से इसका फायदा न उठा सके।
उन्होंने उपभोक्ताओं से यह भी कहा कि जब डिलीवरी बॉय उनके घर पर सिलेंडर लेकर पहुंचे, तो वे अपना मोबाइल फोन अपने पास रखें। इससे OTP या DAC कोड तुरंत साझा किया जा सकेगा और वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी और आम जनता से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग इस नई व्यवस्था का पालन करेंगे, तो गैस वितरण और भी आसान, तेज और पारदर्शी बन सकेगा, जिससे हर उपभोक्ता को समय पर सुविधा मिल पाएगी।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल