Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ पिछले तीन दिनों से लापता एक युवा भेड़पालक का शव मालोवालां गांव के समीप एक तालाब से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय जय किशोर, पुत्र मुलकी राम, निवासी गांव धारा के रूप में हुई है। जय किशोर पिछले 10-12 वर्षों से किन्नौर के एक मालिक के पास भेड़-बकरियां चराने का कार्य करता था और हर साल की तरह इस बार भी अपने डेरे के साथ जंगलों के रास्ते सिरमौर पहुँचा था।
घटनाक्रम के अनुसार, 19 मार्च की शाम करीब 6 बजे जय किशोर मारकंडे पुल के पास बाल कटवाने के लिए गया था। रात करीब 10 बजे तक उसकी परिजनों या साथियों से फोन पर बात हुई, लेकिन उसके बाद अचानक उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके साथी मोहन सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। लगातार तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद, 22 मार्च को उसका शव तालाब के पानी में तैरता हुआ मिला।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम का इंतज़ार
सूचना मिलते ही नाहन पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पानी में डूबने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट