Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल होंगे।
लोकभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हिमाचल के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता सोमवार को राजधानी शिमला पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए सोमवार शाम साढ़े छह बजे लोकभवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य सचिव तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के कई नेता भी राज्यपाल के स्वागत समारोह में मौजूद रहेंगे।
इससे पहले सोमवार को ही लोकभवन में वर्तमान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया है। शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 10 मार्च को उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न
15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले ...
15 July Petrol Diesel Price: देशभर में Fuel Rates जारी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख श
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क