कंडाघाट में दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला
कंडाघाट में दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला

Post by : Himachal Bureau

Jan. 3, 2026 4:46 p.m. 497

कंडाघाट।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के कंडाघाट में दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार इस परियोजना का शिलान्यास तब किया गया है, जब निर्माण कार्य लगभग 25 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह उत्कृष्टता केंद्र 45 बीघा भूमि पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने पहले चरण का कार्य अक्तूबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस केंद्र में 300 दिव्यांग बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल मैदान और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

सौर ऊर्जा और आधुनिक सुविधाएं मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र परिसर में 500 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के भी निर्देश दिए, ताकि यह संस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। शिक्षा, कौशल और अनुसंधान पर फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा, विशेष शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही दिव्यांगता की प्रकृति और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों सहित समाज के वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा और सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू कर रही है। दिव्यांगजनों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का जो संकल्प लिया गया था, वह आज साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रदेश का पहला दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र होगा, जो भविष्य में देशभर के लिए एक मॉडल संस्थान के रूप में उभरेगा। इसके अंतर्गत 15 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से महिलाओं के लिए कामकाजी छात्रावास का निर्माण भी किया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #विद्यालय
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला