Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
सुजानपुर: सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी से नव निर्वाचित प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों ने पूर्व विधायक राजिंदर राणा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती सपना कुमारी, उप प्रधान श्री अश्वनी कुमार तथा वार्ड सदस्य स्वरूप शर्मा और बलजिंदर सिंह उपस्थित रहे।
भेंट के अवसर पर पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं और जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है, उन पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
राजिंदर राणा ने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि गांव के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया और सभी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
वहीं नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए पंचायत के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट