Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला हमीरपुर ने अपने कार्यकर्ताओं की क्षमता, वैचारिक समझ और संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्ष महा-अभियान-2026 का भव्य आयोजन करने की घोषणा की है। यह प्रशिक्षण अभियान 7 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक पूरे जिले के सभी 10 मंडलों में आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस जानकारी को साझा किया और बताया कि यह अभियान पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सशक्तता का प्रतीक होगा।
राकेश ठाकुर ने विस्तार से बताया कि प्रशिक्षण अभियान की श्रृंखला में प्रत्येक मंडल में दो दिवसीय सत्र आयोजित किए जाएंगे। भोरंज मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 7-8 मार्च को टाउन भराड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होगा, जबकि समीरपुर मंडल का प्रशिक्षण 13-14 मार्च को शिव मंदिर गगेहड़ी में होगा। बमसन मंडल का प्रशिक्षण 14-15 मार्च को टौणी देवी स्थित सराय भवन में, और सुजानपुर मंडल का प्रशिक्षण 15-16 मार्च को संकटमोचन भलेठ में आयोजित होगा।
हमीरपुर ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 7-8 मार्च को गसोता महादेव में, हमीरपुर शहरी मंडल का 13-14 मार्च को पुनः गसोता महादेव में आयोजित होगा। बड़सर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 7-8 मार्च को हारमा मंदिर परिसर में और बिझड़ी-ढटवाल मंडल का 8-9 मार्च को चकमोह स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में होगा। इसी प्रकार नादौन मंडल का प्रशिक्षण 14-15 मार्च को नौंहगी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में और गलोड़ मंडल का प्रशिक्षण 13-14 मार्च को पपलाह गौशाला में आयोजित किया जाएगा।
प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र होंगे, जिनकी अवधि लगभग एक-एक घंटे की होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केवल वैचारिक अधिष्ठान ही नहीं, बल्कि पार्टी के इतिहास, कार्य विस्तार, कार्यपद्धति, केंद्र सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, AI, नमो एवं सरल एप्लिकेशन, बूथ प्रबंधन, नेतृत्व कौशल और सेवा भाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग में योग प्रशिक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान भी शामिल होंगे, जिससे कार्यकर्ताओं का मानसिक, सामाजिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण वर्गों के सफल संचालन की जिम्मेदारी विधानसभा पालकों को सौंपी गई है। भोरंज के लिए विनोद ठाकुर, सुजानपुर के लिए अमित ठाकुर, हमीरपुर के लिए प्रियव्रत शर्मा, बड़सर के लिए स्वयं राकेश ठाकुर और नादौन के लिए देवराज शर्मा को यह दायित्व दिया गया है।
प्रत्येक मंडल स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया गया है। भोरंज के लिए विजय बहल, समीरपुर के लिए संजीव शर्मा, बमसन के लिए हुकम सिंह बैंस, सुजानपुर के लिए सुमित शर्मा, हमीरपुर ग्रामीण के लिए कमल नयन, हमीरपुर शहरी के लिए राजेश सहगल, बड़सर के लिए अजय रिंटू, बिझड़ी-ढटवाल के लिए चमन ठाकुर, गलोड़ के लिए हरीश शर्मा और नादौन के लिए प्रवेश चंदेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राकेश ठाकुर ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान न केवल कार्यकर्ताओं में अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव को बढ़ाएगा, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व कौशल और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में भी सहायक होगा। उन्होंने जोर दिया कि BJP केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता विचार और व्यवहार दोनों स्तर पर सशक्त होना चाहिए।
इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से पार्टी बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की दक्षता और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक सही और प्रभावी संदेश पहुँचाने का प्रयास करेगी। यह अभियान पार्टी की नई ऊर्जा, नई दिशा और नई कार्यसंस्कृति का सूत्रपात करेगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल