आईफोन के शौक में नाबालिग बेटे ने मां के गहने गिरवी रखकर लोन लिया
आईफोन के शौक में नाबालिग बेटे ने मां के गहने गिरवी रखकर लोन लिया

Post by : Himachal Bureau

April 7, 2026 5:49 p.m. 1208

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौका दिया है। पुलिस की जांच में अहम खुलासा हुआ है कि नाबालिग बेटे ने अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं और शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामला थाना नादौन के अंतर्गत गगाल क्षेत्र का है, जहां तीन अप्रैल को मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि उनके घर से उनकी पत्नी के गहने चोरी हो गए हैं। जांच में यह सामने आया कि यह चोरी उनके ही नाबालिग बेटे ने की थी। बेटे ने आईफोन खरीदने और अन्य निजी शौक पूरे करने के लिए यह कदम उठाया।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि नाबालिग लड़के ने चोरी किए गए गहनों को कृष कौंडल निवासी गांव कुठार को दे दिए। कृष कौंडल ने अपनी बहन निशा कुमारी के साथ मिलकर इन गहनों को नादौन स्थित निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लगभग तीन लाख रुपये का loan लिया। पुलिस ने जल्द ही गहनों को बरामद कर लिया। बरामद गहनों का कुल वजन लगभग 31.77 ग्राम था। गहनों की पहचान शिकायतकर्ता की पत्नी ने की।

जांच में यह भी पता चला कि नाबालिग लड़के और कृष कौंडल की दोस्ती एक शादी समारोह में हुई थी। कृष डीजे का काम करता है और इस समारोह में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने चोरी की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

इस पूरे मामले में पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नाबालिग बेटे की चोरी के पीछे की वजह आईफोन और निजी इच्छाएं सामने आई हैं। पुलिस ने गहनों की बरामदगी के बाद मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने परिवार में भारी सदमा पहुंचाया है और यह समाज में नाबालिगों की बढ़ती Problem और उनके शौक के लिए की जाने वाली गलत गतिविधियों पर चिंता का विषय बन गया है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए चयन चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वीर कैद राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिनेंट पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर रोक मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं