Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित “हिम मिलन” कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रवासी गणमान्य लोगों से बातचीत करते हुए प्रदेश के विकास पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तब पूरा हो सकता है जब हिमाचल प्रदेश का समग्र विकास भी सुनिश्चित हो।
अनुराग ठाकुर ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि हिमाचल वीरों की भूमि है। कारगिल युद्ध में हिमाचल के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और 52 वीर जवानों ने अपनी जान देश के लिए न्यौछावर की। कैप्टन विक्रम बत्रा और राइफलमैन संजय कुमार को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई हिमाचली सैनिक महावीर चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र जैसे सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि समावेशी और सतत विकास तभी संभव है जब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर उधार आधारित शासन चलाने और अधूरे वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को वित्तीय सहायता और युवाओं को स्थायी रोजगार देने जैसे वादे अधूरे हैं और वर्तमान में अनुबंध आधारित नौकरियों का प्रचलन बढ़ा है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हिमालयी राज्यों के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं, जिससे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। हिमालयन स्टेट्स रीजनल काउंसिल जैसी पहलें जल सुरक्षा, सतत पर्यटन, सतत कृषि और कौशल विकास में मदद कर रही हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत का मार्ग हिमाचल प्रदेश से होकर गुजरता है और इसलिए हिमाचल के विकास के बिना देश का समग्र विकास अधूरा रहेगा।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में