Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) से सटे गरने दा गलू क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5 बजे दो युवकों के बीच विवाद के दौरान एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विवाद के बीच एक युवक ने स्कूटी सवार को रोकने के लिए पीछे से उसकी स्कूटी पकड़ ली। आरोप है कि स्कूटी चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी, जिससे युवक सड़क पर घसीटता हुआ काफी दूर तक चला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक पहले से किसी बात को लेकर आपस में उलझ रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया और पीछे से स्कूटी पकड़ ली। आरोप है कि चालक ने स्कूटी रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। इस दौरान स्कूटी पकड़े युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घसीटता चला गया। घटना में युवक को गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद स्कूटी सवार मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क पर देखा और पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार करवाया गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवक इस क्षेत्र में अपने परिवार के साथ क्वार्टर में रहता है और पढ़ाई कर रहा है। वहीं स्कूटी सवार के बारे में बताया गया है कि वह देई दा नौण पंचायत के एक गांव से ताल्लुक रखता है।
Read Also: संघर्ष के दौर में विधायक डॉ. हंसराज ने सीमा कुमारी के परिवार को दी थी 1.25 लाख की आर्थिक सहायता
नशे के लेनदेन को लेकर भी जांच
स्थानीय लोगों की ओर से यह बात भी सामने आई है कि दोनों युवकों के बीच कथित तौर पर नशे की खरीद और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ हो सकता है। लोगों के अनुसार, दोनों युवक घटना से करीब एक घंटे पहले क्षेत्र में घूमते हुए देखे गए थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि घायल युवक ने कथित तौर पर स्कूटी सवार को 500 रुपये देने की बात कही है और आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद वह वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शुरुआती जानकारी में दोनों युवकों के बीच विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च