नादौन में 17 को मेडिकल कैंप, 18 सितंबर को सधोड़ा पत्तन पुल का शिलान्यास करेंगे CM सुक्खू
नादौन में 17 को मेडिकल कैंप, 18 सितंबर को सधोड़ा पत्तन पुल का शिलान्यास करेंगे CM सुक्खू

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Sept. 14, 2026 1:20 p.m. 118

हमीरपुर, 14 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 और 18 सितंबर को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रैल में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखने के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 18 सितंबर को सधोड़ा पत्तन के पास ब्यास नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे।

17 सितंबर को रैल में होंगे कई कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 सितंबर की शाम ऊना से अपने पैतृक गांव सेरा स्थित विश्राम गृह पहुंचेंगे। 17 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह आईटीआई रैल परिसर में नए भवन की आधारशिला रखेंगे और पौधारोपण करेंगे। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया जाएगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के भवन का शिलान्यास करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वह सेरा स्थित विश्राम गृह में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

सधोड़ा पत्तन में बनेगा ब्यास नदी पर पुल

18 सितंबर को मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े 11 बजे सधोड़ा पत्तन के पास ब्यास नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह आईटीआई रैल के हैलीपैड से शिमला के लिए रवाना होंगे। यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Read Also: बद्दी पुलिस ने NDPS मामले में करीब 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। कार्रवाई में जमीन, भवन, Scorpio-N और बैंक खातों की रकम शामिल है।

मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज और आयुष विभाग के अधिकारियों को रैल में आयोजित होने वाले जन स्वास्थ्य शिविर के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा है। उपायुक्त ने रैल और इसके आसपास की सभी ग्राम पंचायतों के लोगों से इस मेडिकल कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर में कई विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी मौके पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने की अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में पहुंचने की अपील की है। शिविर के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने और जरूरी स्वास्थ्य जांच करवाने का अवसर मिलेगा। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता