Post by : Himachal Bureau
चंडीगढ़ के सुखना लेक पर हो रहे सूर्यकिरण एयर शो का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शो देखने पहुंचे। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही दोनों राज्यों के राज्यपाल भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।
एयरफोर्स की प्रसिद्ध सूर्यकिरण टीम ने आसमान में शानदार करतब दिखाए। उन्होंने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर लोगों को हैरान कर दिया। खास तौर पर डायमंड-Y फॉर्मेशन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आसमान में तेज गति से उड़ते विमानों और उनके शानदार मूवमेंट को देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं और इस पल का आनंद लिया। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद प्रशासन ने घोषणा की कि सुखना लेक को दोपहर 2 बजे के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, ताकि लोग फिर से वहां घूमने आ सकें।
इससे पहले शुक्रवार को एयर शो का पहला दिन भी बेहद खास रहा। पहले दिन जांबाज पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने सभी को प्रभावित किया। खासकर स्कूली बच्चों और छात्राओं पर इसका गहरा असर पड़ा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से स्कूल के बच्चों को भी इस एयर शो को देखने का मौका दिया गया था।
एक सरकारी स्कूल की छात्रा तराना ने कहा कि वह पहले से ही डिफेंस में जाना चाहती थी, लेकिन इस एयर शो को देखने के बाद उसका हौसला और भी बढ़ गया है। उसने कहा कि अब वह और मेहनत करेगी और आगे चलकर पायलट बनकर देश की सेवा करेगी। उसने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी और ज्यादा बढ़नी चाहिए।
इस एयर शो ने न केवल लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि युवाओं और बच्चों के मन में देशभक्ति और सेना में जाने का जज्बा भी पैदा किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए थे, ताकि सभी लोग सुरक्षित तरीके से इस शो का आनंद ले सकें।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल