Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारत की आर्थिक प्रगति में पिछले एक दशक के दौरान लागू की गई नीतियों और सुधारों ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। उन्होंने यह बातें चंडीगढ़ में आयोजित TiECon 2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।
अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने देश के उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और युवा व्यापार नेताओं से अपील की कि वे सरकार द्वारा बनाए गए अनुकूल माहौल और नीतिगत सुधारों का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि देश में नवाचार और उद्यमिता के लिए आज पहले से कहीं अधिक अवसर उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि भारत अब केवल संभावनाओं वाला देश नहीं रहा, बल्कि एक पूरी तरह सक्षम राष्ट्र बन चुका है, जो अपने दम पर आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि देश आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में लाखों स्टार्टअप और बड़ी संख्या में यूनिकॉर्न कंपनियां बनना इस बात का प्रमाण है कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम बहुत मजबूत हो चुका है।
अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि अब देश के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा उद्यमिता की ओर बढ़ रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत में आर्थिक अवसरों का विस्तार व्यापक रूप से हो रहा है। उन्होंने महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी को भी सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को देश की आर्थिक रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र न केवल रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है, बल्कि देश के उत्पादन और निर्यात में भी बड़ा योगदान दे रहा है। सरकार द्वारा इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे उद्यमियों को आसानी से वित्तीय सहायता मिल रही है।
उन्होंने बताया कि देश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। रक्षा उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में भी भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे वहां के लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर इन अवसरों का लाभ उठाएं और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होगा, बल्कि विश्व स्तर पर एक प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में