Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
Chamba News: चंबा जिले के सलूणी विकासखंड की ठाकरी मट्टी पंचायत के प्रधान पद के चुनाव परिणाम में करीब चार महीने बाद बड़ा बदलाव सामने आया है। दोबारा मतगणना के बाद पहले रनरअप रहीं भारती ठाकुर को विजेता घोषित किया गया है। रिकाउंटिंग में भारती ठाकुर को 601 वोट मिले, जबकि पहले विजेता घोषित हुईं संतोष कुमारी के खाते में 557 वोट आए। इस तरह भारती ठाकुर ने 44 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
26 मई को हुई पहली मतगणना में संतोष कुमारी को 597 वोट मिले थे, जबकि भारती ठाकुर को 561 वोट प्राप्त हुए थे। इस आधार पर संतोष कुमारी को 36 वोटों के अंतर से विजेता घोषित किया गया था। भारती ठाकुर उस समय दूसरे स्थान पर रही थीं। पहली मतगणना में 5 वोट अवैध और 4 वोट नोटा भी दर्ज हुए थे।
पहले परिणाम से असंतुष्ट भारती ठाकुर ने एसडीएम सलूणी के समक्ष चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद एसडीएम के निर्देश पर प्रधान पद के लिए दोबारा मतगणना करवाई गई। प्रशासन की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिकाउंटिंग कराई गई।
बीडीओ सलूणी कंवर सिंह के अनुसार रिकाउंटिंग एसडीएम के निर्देशों के तहत उनकी मौजूदगी में करवाई गई। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, जिसमें सीडीपीओ, एसईपीओ और जेई को शामिल किया गया था। दोबारा मतगणना में भारती ठाकुर को 601 वोट मिले, जबकि संतोष कुमारी को 557 वोट प्राप्त हुए। दोनों के बीच 44 वोटों का अंतर रहा। इसके बाद भारती ठाकुर को ठाकरी मट्टी पंचायत के प्रधान पद का विजेता घोषित किया गया।
एसडीएम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुनर्मतगणना के दौरान बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। पहले विजेता घोषित हुईं संतोष कुमारी के अधिवक्ता को भी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहने के लिए कहा गया था। इस तरह चार महीने पहले घोषित हुआ ठाकरी मट्टी पंचायत के प्रधान पद का चुनाव परिणाम अब बदल गया है और भारती ठाकुर को नया विजेता घोषित किया गया है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट