Post by : Himachal Bureau
चंबा जिला के चुवाड़ी नागरिक अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार को आईजीएमसी प्रकरण को लेकर डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल की। इस दौरान सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सामान्य ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। दिनभर आम मरीजों की जांच नहीं हो सकी, जबकि केवल आपातकालीन मामलों में ही इलाज किया गया। दूर-दराज से आए मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा, जिससे आम जनता में नाराजगी देखने को मिली।
सीएमओ चंबा डा. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि यह हड़ताल केवल एक दिन की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को केवल गंभीर और आपात स्थिति वाले मरीजों को ही सेवाएं दी गईं। सामान्य मरीजों की जांच अगले दिन से फिर से शुरू कर दी जाएगी। सीएमओ ने आम जनता से अपील की कि वे घबराएं नहीं और केवल आवश्यक स्थिति में ही अस्पताल आएं।
हड़ताल के बावजूद आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चालू रहीं और मरीजों की सुरक्षा और जीवन रक्षा को प्राथमिकता दी गई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि हड़ताल खत्म होने के बाद सभी स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल